मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जीत पर श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। इस मौके पर उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी रही है। जिसमें हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है। लोकतांत्रिक परम्परा के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। खुशी जताने वालों में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, नगरपालिका परिषद श्रीनगर अध्यक्ष पूनम तिवारी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल, सभासद संजय फौजी, सभासद विनोद मैठाणी, पूर्व सभासद भगत सिंह डागर, परवेज अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना रावत, कै. सत्ये सिंह भंडारी, बसन्ती जोशी, अंजू भट्ट, शिवदेई राणा, राजेश्वरी रावत, वाईएस पंवार, विजय रावल, परवेज अहमद, शिव लाल, जीत सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह बिष्ट, रघु लाल, शिवकान्त कण्डारी, दीपक सजवाण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *