केंद्र सरकार के खिलाफ भड़के कांग्रेसी

Spread the love

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से ईडी की पूछताछ पर जताया रोष
कहा विपक्षी नेताओं को पूछताछ के नाम पर किया जा रहा परेशान
जयन्त प्रतिनिधि।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार पर विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा.चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल लगातार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निवीर जैसे मुद्दों को उठा रही है, लेकिन केंद्र सरकार देश के असली मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटका रही है। कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनहित में अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमितराज सिंह, विजय नारायण सिंह, सुनीता बिष्ट, प्रवेश रावत, महेंद्र पाल सिंह, मुकेश मल्होत्रा, रूपेंद्र सिंह नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *