Uncategorized

कांग्रेसियों ने किया आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईटिहरी। एआईसीसी से टिहरी के लिए तैनात आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू का कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत किया। जितेंद्र मारू ने कहा की देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है। भाजपा के आईटी सेल पर उन्होंने सौ प्रतिशत झूठी खबरें चलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि एक दिन जनता के सामने भाजपा के झूठ का घड़ा फूटेगा। भाजपा की झूठी सूचनाओं के कारण देश का बुनियादी ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमारे आईटी सेल के नौजवानों को बहुत मुस्तैदी में रहना होगा। कांग्रेस पार्टी के इतिहास और पार्टी की रीति-नीति को पार्टी के कार्यक्रमों के जरिये जन-जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा की भ्रमित करने वाली सूचनाओं को मुंह तोड़ जबाब देना होगा। भाजपा का आईटी सेल देश के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर आज के नए नौजवानों के सामने परोस रहा है। जिससे नौजवान भ्रमित हो रहे हैं। बेरोजगारी व देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कतई भी भाजपा चिंतित नहीं है। इसलिए धर्म और जाति की राजनीती कर युवाओं को दिग्भ्रमित करने का काम करती है। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खंडवाल, आईटी के जिलाध्यक्ष शक्ति प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष प्रियंका उनियाल, प्रताप नगर के मनीष कुकरेती, उपाध्यक्ष रणवीर नौटियाल, ब्लॉक अध्यक्ष नत्थी लाल, दीपक चमोली, अमित चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!