सड़क पर धान रोप किया कांग्रेसियों ने प्रदर्शन

Spread the love

ऋषिकेश। कांग्रेसियों ने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन। उन्होंने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में जर्जर सड़कों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सड़कों पर धान रोपकर विरोध जताते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। शनिवार को पशुलोक विस्थापित क्षेत्र निर्मल बाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान रोप प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि ऋषिकेश की जनता को विकास के नाम पर ठगा गया है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा कहा जा रहा है कि ऋषिकेश विधानसभा में कोई भी सड़क अब कच्ची नहीं बची है। जबकि हकीकत में टिहरी बांध विस्थापित लोगों के घर आने जाने की सड़क बीते दो साल से नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के विधायक अपनी विधायक निधि से 50 से 100 मीटर की सड़क ही बना पा रहे हैं। टिहरी बांध विस्थापित अपना घर, परिवार, यादें, संस्कृति को छोड़कर राष्ट्रहित में ऋषिकेश आए थे, यहां उनको वह मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं मिल पा रही हैं। क्षेत्र में जो थोड़ी बहुत सड़कें बनी हुई थी, उसे भी सीवरलाइन बनाने की वजह से तोड़ दिया गया और पिछले 2 वर्षों से स्थानीय लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्थापित क्षेत्र में सड़कें नहीं बनाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लल्लन राजभर, गंभीर गुलियाल, जगदम्बा रतूड़ी, मनीष मैठानी, प्रेम लाल मैठाणी, बलबीर सिंह, धर्मेंद्र गुलियाल, राजेन्द्र गैरोला, सुभाष जखमोला, सोनू पाण्डे, लोकपाल कैंतुरा, जितेंद्र यादव, करन पडियार, सुरेश खरोला, निर्मल बहुगुणा, गिरवीर गुलियाल, सुरेंद्र राणा, सोहन लाल जोशी, बिशन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, मदन लाल, दीपक थपलियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *