Uncategorized

मेयर ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने गंगा घाटों में पहुंच बढ़े हुए जल स्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं त्रिवेणी घाट पहुंची। उन्होंने बढ़े हुए जल स्तर का निरीक्षण किया। कहा कि विभिन्न जगहों पर जाकर गंगा नदी के जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर है। जलस्तर बढ़ भी सकता है, इसके लिए पहले से ही सतर्क रहना पड़ेगा। इसको लेकर दिशा-निर्देश दे दिये गए हैं। उन्होंने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मौके पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, तहसीलदार अमृता शर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, जेई सिचाई विभाग आशीष बिष्ट, जल संस्थान से एचके बंसल, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, राजू शर्मा, रूपेश गुप्ता, गौरव कैंथोला, महेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने टीम के साथ चंद्रेश्वरनगर प्रभावित क्षेत्र में जाकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आरोप लगाया कि बीते कई वर्षों से न्यू चन्द्रेश्वरनगर क्षेत्र में जल भराव की समस्या हो रही है। परन्तु शासन प्रशासन द्वारा कोई इन्तज़ाम नहीं किये हैं। इस दौरान राजेश शाह, राजू गुप्ता, गौरव झा, इमरान, लालबाबू, ज्योति हलदर, मोहित कुमार, राकेश, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!