इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्घांजलि

Spread the love

हरिद्वार। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन कर यूनियन भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्घांजलि दी। कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा हृदयेश गरीब मजदूर की आवाज थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने अविभाजित उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड राज्य का नेतृत्व किया। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश को सच्ची श्रद्घांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज लोगों की सेवा करें। श्रद्घांजलि देने वालों में पार्षद राजीव भार्गव, सोहेल कुरेशी, रियाज अंसारी, महावीर वशिष्ठ, शहाबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, पुनीत कुमार, विमल शर्मा साटू, सोम त्यागी, नईम कुरैशी, इरफान अंसारी, रफी खान, अथर अंसारी, प्रशांत शर्मा, मनोज जाटव, अथर अंसारी, अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, शुभम जोशी, यशवंत सैनी, प्रदीप त्यागी, करण सिंह राणा, रिषभ अरोड़ा शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *