उत्तराखंड

कांग्रेसियों का पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर गोडसे वाले बयान को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के लोग विदेशों में जाकर महात्मा गांधी का महिमामंडन करते हैं और अपने ही देश में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं, ये दोहरा चरित्र देश के लोग समझते हैं और इनको 2024 में सबक सिखाएंगे। पार्षद राजीव भार्गव और नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि यह गांधी का देश है और इस देश में उनके हत्यारों के विचारों की कोई जगह नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और सोम त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से लोगों को एकजुट कर देश आजाद कराया और भाजपा के लोग हिंसा को मानने वाले नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर देश का अपमान कर रहे हैं जो कि निंदनीय है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि हम गांधी के अनुयायी हैं और गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में करतार सिंह खारी, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अहमद, महावीर वशिष्ठ, सुहैल कुरैशी, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, शुभम जोशी, नितिन तेश्वर, अथर अंसारी, समर्थ अग्रवाल, विजय प्रजापति, राजेन्द्र भारद्वाज, धनीराम शर्मा, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा, अमित नौटियाल, जतिन हांडा, तरुण व्यास, राकेश गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, मनोज जाटव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!