कांग्रेसियों ने मोदी और योगी सरकार का पुतला फूंका
चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेसियों ने मोदी और योगी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बीते दिन जागेश्वर धाम में आंवला के सांसद के अमर्यादित आचरण का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद की सदस्यता निरस्त करने की मांग की। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और जिला मंत्री विकास साह के नेतृत्व में मोटर स्टेशन में मोदी और योगी सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते दिन जागेश्वर धाम में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पुरोहितों के साथ मारपीट और गाली गलौज की। कहा कि सांसद की इस हरकत से भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर हिन्दुत्व की बात करती है। दूसरी तरफ उसके सांसद मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर गाली गलौज करते हैं। उन्होंने सांसद की सदस्यता निरस्त करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में हरीश चौधरी, प्रताप सिंह महराना, मयूख चौधरी, दिग्विजय कार्की, अंकित खर्कवाल, कुशाग्र वर्मा, नवीन कापड़ी, अर्पित कुंवर, प्रेम सार्की, रवि कुमार, लक्ष्मण राम आदि शामिल रहे।