अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन

Spread the love

 

देहरादून। सेना में नियमित भर्ती बंद कर अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में केकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया व केंद्र सरकार से तत्काल अग्निपथ योजना वापस लेने व पूर्व की भांति नियमित भर्ती शुरू करने की मांग की।
देहरादून की र्केट विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विधानसभ प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में सिकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लूपुर चौक पर शहीद प्रमोद सजवाण के स्मारक के समक्ष प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया व तत्पश्चात बल्लूपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री धस्माना ने केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि देश के एक एक संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने के बाद अब मोदी सरकार की कुदृष्टि अब सेना पर पड़ गयी है और अब अग्निपथ योजना को ला कर मोदी सरकार ने युवाओं सेना व देश तीनों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में सेना के तीनों अंगों में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। पिछले दो सालों से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई और भर्ती के नाम पर जो प्रक्रिया चल रही थी वो अग्निपथ योजना की घोषणा होते ही सब समाप्त कर दी गयी। श्री धस्माना ने कहा कि अभी तक जो सेना में जवान भर्ती होता था वो 15 से 18 वर्ष तक अपना योगदान देता था और अवकाश प्राप्त होने तक उसे पदोनत्ति व अवकाश प्राप्त होने के बाद पेंशन व अन्य सुविधाएं मिलती थी किंतु अग्निपथ की घोषणा के साथ ही सेवा का कार्यकाल चार वर्ष, कोई पदनाम पदोनत्ति कोई पेंशन व अवकाश प्राप्ति के बाद कोई सुविधा नहींछ मिलेगी ऐसा कर केंद्र सरकार ने न केवल युवाओं के साथ बल्कि सेना व देश के साथ भी धोखा किया है। श्री धस्माना ने कहा कि इस योजना के बारे में सभी तर्क झूठ का पुलिंदा है।
धरना प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, ब्लक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुमित खन्ना,कुलदीप जखमोला, अवधेश, अनीता दास, सोनू काजी, घनश्याम वर्मा, विजय शाही, सलीम अंसारी, शुभम सैनी, संजय भारती, अंजू भारती, मेहमूदन, नदीम कुरैशी,अनिल डोबरियाल, अमित अरोड़ा समेत सिकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *