उत्तराखंड

केदारनाथ में सोने को लेकर हुए विवाद पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में जलेरी में सोने की परत हटने से गुस्साएं कांग्रेसियों ने इस सम्पूर्ण मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेसियों ने मुख्यालय में उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत एवं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल के नेतृत्व में केदारनाथ मंदिर में लगाए गए सोने की परत के तांबे में परिवर्तित होने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में यदि सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि यह मामला मात्र रुद्रप्रयाग से जुड़ा नहीं है बल्कि विश्व के सनातनियों से जुड़ा है। इस मामले का दूध का दूध और पानी का पानी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के नाम पर लूट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल ने कहा कि जब तक केदारनाथ के साथ धोखा करने वालों सरकारी सफेदपोश नेताओं के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे, तब तक कांग्रेसियों का आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी व्यापार संघ के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, चरण सिंह नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!