उत्तराखंड

कर्नाटक जीत से गद्गद हुए कांग्रेसी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेसजनों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कर्नाटक में पार्टी की जीत को भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि कर्नाटक विस चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एवं जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुंहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी ने आज देश में जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भष्ट्राचार से परेशान है। जिसके चलते अब जनता का मोह भाजपा से भंग होने लगा है। जिसका नजीता आज कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट केवल सती ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की केंद्र में वापसी का बड़ा संकेत हैं।
ये रहे मौजूदरू कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, शहजाद, नगर अधध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, एनडी पांडेय, जिला मंत्री रोहित रौतेला, बाला रावत, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, दीपा त्रिपाठी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, नगर महामंत्री संगठन वैभव पांडेय, सुनील कठायत, मोहन देवली, परितोष जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कार्तिक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अमित बिष्ट, नितिन रावत, सभासद हेम चंद्र तिवारी, हाजी कमाल, अब्दुल निजाम, हरेंद्र प्रसाद शैली, शेखर पांडेय आदि मौजूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!