कांग्रेसियों ने चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व काबीना मंत्री स्व.चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज के बेहतर विकास के लिए दिए गए नेगी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
यमकेश्वर ब्लाक के कांडी गांव निवासी स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव पहुंच उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि यमकेश्वर विकास खंड के कांडी गांव में जन्मे स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होनें बड़े सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रमुख कृष्णा रावत, धीर सिंह नेगी, अनुज नेगी, सुरमान नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह और गोपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *