वन विभाग की कार्यशैली पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

-18 घंटे बाद भी तस्करों पर केस दर्ज नहीं होने से भड़के
पिथौरागढ़। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में दुर्लभ इमारती लकड़ी की तस्करी का खुला खेल खेलने वाले तस्करों के खिलाफ 18 घंटे बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज कांग्रेस ने वन विभाग पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा तस्करी में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा अगर तस्करों के खिलाफ जल्द केस दर्ज नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मनोहर टोलिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वन विभाग को रेंज कार्यालय से महज 100 मीटर दूर खेले गए तस्करी के इस खेल की जानकारी तक नहीं थी। मामला खुलने के बाद भी विभाग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से बच रहा है। उन्होंने कहा अवैध लकड़ी पकड़ने वाली पुलिस ने भी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। कहा तस्करी में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं, जिन्हें बचाने का प्रयास दोनों विभाग कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा जल्द तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
ये रहे शामिल-योगेश भाकुनी, दान सिंह बगरी, विक्की दुबरिया, हरीश चिराल, चंचल सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *