उत्तराखंड

दुकानें उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापारियों ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चित्रा टाकीज के सामने वेडिंग जोन स्थापित करे नगर निगम : चोखेलाल
हरिद्वार। लघु व्यापारिक सेवा समिति के तत्वाधान में चित्रा टाकीज के सामने से हटाए गए दुकानदारों ने दुकानें आवंटित किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। लघु व्यापारिक सेवा समिति के धरने को भाजपा व कांग्रेस के नेताओं सहित कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए लघु व्यापारिक सेवा समिति के अध्यक्ष चोखेलाल ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर 115 दुकानों को प्रशासन ने हटवा दिया था। हटाने के बाद दुकानदारों को विकल्प उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों को दिया था। जिसके तहत भगत सिंह चौक से टिबड़ी फाटक तक सर्किल रेट पर दुकाने उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों से पैसे भी जमा कराए गए थे। अदालत भी व्यापारियों को दुकाने उपलब्ध कराने का आदेश कर चुकी है। लेकिन छह वर्ष बीत जाने के बाद आज तक व्यापारियों को कोई विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे हटाए गए सभी लघु व्यापारी दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। चोखेलाल ने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन चित्रा टाकीज के सामने वेडिंग जोन स्थापित कर हटाए गए सभी दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध कराए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से विकल्प उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लघु व्यापारियों की पीड़ा को समझना चाहिए। रोजगार विहीन लघु व्यापारी गंभीर आर्थिक परेशानियों में घिर चुके हैं। प्रशासन को अतिशीघ्र व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने कहा कि लघु व्यापारियों की मांग जायज है। प्रशासन को लघु व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए रोजगार करने के लिए दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व विकास चंद्रा ने कहा कि 2010 में हटाए जाने के बाद से ही व्यापारी विकल्प उपलब्ध कराने के लिए शासन, प्रशासन से लेकर कोर्ट तक संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन की और से कोरे आश्वासनों के सिवाय अब तक कुछ नहीं मिला। कोर्ट के आदेशों का पालन भी नगर निगम प्रशासन नहीं कर रहा है। रोजगार नहीं रहने से व्यापारियों के सामने परिवार का खर्च चलाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। संजय चोपड़ा, सुनील सेठी, संजीव चौधरी व शिवकुमार कश्यप, आदि व्यापारी नेताओं ने भी लघु व्यापारिक सेवा समिति की मांगों का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द दुकानें उपलब्ध कराने की मांग की। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हटाए गए व्यापारियों को दुकानें आवंटित करायी जाएंगी। यदि सरकार ने मांग नही मानी तो वे सरकार के खिलाफ धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर संजीव नैय्यर, तरूण व्यास, संदीप अरोड़ा, अनुज सिंह, नीरव साहू, दीपक जखमोला, आकाश भाटी, नितिन यादव, अमन शर्मा, करण सिंह राणा, तुषार कपिल, अनुज चौहान, रवि बाबू शर्मा, आशीष भारद्वाज, अशोक चढ्ढा, गौरव कालरा, अजय शर्मा, रामनाथ, सागर अरोड़ा, कुलदीप, रोहित ननकानी, उमेश बजाज, मनीष सलूजा, रवि मेहता, संतोष ग्रोवर, शम्मी खुराना, टिंकू अरोड़ा, आशीष चौरसिया, गिल्लु मनोचा, दीपक अरोड़ा, अमित ननकानी, सन्नी जाटव, शशी गुप्ता, प्रदीप, रवि जोशी, गुलशन अरोड़ा, गुलशन चढ्ढा, बलराम, काशीराम, जयराम, कपिल अरोड़ा, घनश्याम, बंसीलाल, तिलकराज मामा, नदीम सलमानी, मनोज ननकानी, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!