महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। खाद्य और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। विरोध में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित होने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनस्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्यान्न, दवाइयों सहित दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान टू रहे हैं। इससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के लिए परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। वहीं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को भी हतोत्साहित करने का काम किया है। भाजपाराज में बेरोजगारी अपने चरम पर है। हमारा युवा पढ़ लिख कर भी आज बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। वक्ताओं ने मोदी सरकार से जल्द से जल्द महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाने की मांग की।
ये रहे मौजूदरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पारितोष जोशी, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडेय, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, जिला महासचिव गीता मेहरा, प्रदेश सचिव रबिन मनोज भंडारी, शहाबुद्दीन, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, नगर सचिव अंबीराम, दीपेश जोशी, प्रदेश महासचिव आईटी शरद साह, नगर महामंत्री अरविंद रौतेला, सुमित कुमार, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *