स्टाफ नर्सों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Spread the love

पिथौरागढ़। रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी करने व भर्ती प्रक्रिया वर्षवार शुरू करने को लेकिर आंदोलनरत एनएचएम स्टाफ नर्सो का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को 10वें दिन भी संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सो ने नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा प्रदेश में एक दशक से अधिक समय से स्टाफ नर्सो के पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। सालों से वे रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को लेकर सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही। यहां स्टाफ नर्स नईम अंसारी, मंजुला, हिना, भावना, प्रियंका, उषा, राहुल सहित कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *