उत्तराखंड

राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। राहुल गांधी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, परन्तु केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हें हिरासत में लिया, जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की तानाशाही केन्द्र सरकार बदले की भावना से कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगा। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसजन अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में राहुल गांधी समेत वरिष्ठजनों को गिरफ्तार किया गया है, वह बहुत निंदनीय है। प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गरिमा महरा दसौनी, जयंत रमोला, सुजाता पल, गौरव चौधरी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, सुशील राठी, जसविन्दर गोगी, रोविन त्यागी, दिनेश कौशल, मोहन काला, नवनीत सती, शोभाराम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!