नैनीताल में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का होगा भव्य स्वागत

Spread the love

नैनीताल। देश की आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा 9 अगस्त से नैनीताल जिले में 75 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा को लेकर बुधवार को नैनीताल राज्य अतिथि गृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 9 अगस्त को यात्रा का शुभारंभ होगा और 10 अगस्त को यात्रा नैनीताल पहुंचेगी। यात्रा के नैनीताल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल द्वारा नैनीताल विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए। कहा कि 10 अगस्त को जिन-जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी, उन स्थानों पर कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व सांसद ड़ महेंद्र पाल, भावना भट्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, सूरज पांडे, जेके शर्मा, रुचिर साह, पवन जाटव, नफीस अहमद, मारुति साह, मुन्नी तिवारी, मनमोहन कनवाल, खष्टी बिष्ट, सपना बिष्ट, रेखा आर्य, निर्मला चंद्रा, दीपक रुबाली, त्रिभुवन फर्त्याल, राजेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *