उत्तराखंड

जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी आप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत की अध्यक्षता में बुधवार को नैनीताल क्लब में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें कहा कि जनसमस्याओं के खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य का स्वागत किया गया। हेम ने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारों में महंगाई दिनोदिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जंगल से लकड़ियां एकत्र कर खाना बनाने को मजबूर हैं। नगर में मानसून को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। कहा कि जनसमस्याओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!