गोपेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन 26 सितंबर को गोपेश्वर में किया जाएगा। संगठन के संयोजक सचिव पुष्कर बैछवाल ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में मुख्य संयोजक, संयोजक सचिव और संयोजक मंडल के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद निर्वाचन की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया अंबेडकर भवन गोपेश्वर में संपन्न होगी। इसमें जिले के सभी विकासखंडों से सेवानिवृत्त कर्मचारी और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। संगठन की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित तिथि पर पहुंचने की अपील की गई है।
विधायक ने श्रमिकों को वितरित की हेल्थ किट
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग में पंजीकृत लगभग 500 श्रमिकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रमिकों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों के लिए शिक्षा किट और महिलाओं के लिए महिला हेल्थ किट वितरित की।अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान,सुरेंद्र सिंह, चारु माथुर कोठारी, सुयश मिश्रा, मुस्कान, शिवकुमार गौतम, राहुल कश्यप, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।