श्रीगनर गढ़वाल : मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना गुरूवार को 15वें दिन भी तहसील परिसर में जारी रहा। धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने नारेबाजी भी की।

संगठन की खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष आशा भट्ट ने कहा कि बायोमीट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखने, 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने सहित अन्य प्रमुख मांगें पूरा होने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरूवार को ललिता, आशा भट्ट, गंगोत्री देवी, लक्ष्मी देवी, अंजना, यशोदा, विनीता, प्रिया, सोनाली, मीनाक्षी आदि धरने पर बैठीं। (एजेंसी)