आमपड़ाव-जौनपुर डिग्री कॉलेज रोड का निर्माण कार्य शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सालों से मरम्मत की राह देख रही आमपड़ाव-जौनपुर डिग्री कॉलेज रोड का सोमवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण इस मार्ग का निर्माण कार्य अटका हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक के निर्देश के बाद अधिकारी नींद से जागे और अब इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
सोमवार को आमपड़ाव-जौनपुर डिग्री कालेज रोड के निर्माण कार्य का वार्ड नंबर 14 की पार्षद आशा चौहान ने पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद आशा चौहान ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले तीन सालों से राज्य सरकार से पत्राचार के माध्यम और व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर रही थी। उन्होंने राज्य सरकार और कोटद्वार विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का आभार व्यक्त करते हुए ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद मीनाक्षी कोटनाला, अनीता मल्होत्रा, वीना नेगी, समाज सेवक कुलदीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, पूर्व सभासद मुकेश मल्होत्रा, निकाय सभासद महासंघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान, वीर सिंह, रामकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *