कण्वाश्रम में लगेगा योग साधना शिविर

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी होंगी मुख्य अतिथि
कोटद्वार/देहरादून : केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने वैदिक साधन आश्रम तपोवन देहरादून में संबोधित करते हुए बताया कि आगामी ग्रीष्मावकाश में पांच जून से 12 जून 2022 तक विशाल आर्य चरित्र निर्माण शिविर व योग साधना शिविर आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्घाटन रविवार पांच जून को सुबह 10 बजे स्वामी योगेश्वरानंद करेंगे। शिविर का भव्य समापन समारोह रविवार 12 जून 2022 को होगा। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान गुरुकुल कण्वाश्रम के संस्थापक अध्यक्ष योगिराज विश्व पाल जयंत संन्यास की दीक्षा ग्रहण करेंगे। आर्य युवकों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगें। शिविर में आचार्य अखिलेश्वर, योगीराज विश्वपाल जयन्त, आचार्य महेन्द्र, योगेन्द्र शास्त्री के सानिध्य में योगासन, दंड बैठक, लाठी, जुडो कराटे, लेजियम, डम्बल, स्तूप आदि आत्म रक्षा शिक्षण दिया जायेगा। साथ ही वैदिक संस्कृति, भाषण कला, नेतृत्व कला की शिक्षा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *