मनरेगा कर्मी के समर्थन में क्रमिक अनशन जारी , आज तालाबंदी का ऐलान

Spread the love

अल्मोड़ा। मनरेगा कर्मी नारायण रावत की सेवा बहाली को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में क्रमिक अनशन जारी है। गत दिवस सीडीओ स्तर से बर्खास्तगी के आदेश के बाद आंदोलन तेज होने के आसार बन रहे हैं। रावत के समर्थन में आज यानी मंगलवार को ब्लॉक में तालाबंदी का ऐलान किया है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मनरेगा कर्मी की मांग का समर्थन किया है। बीती रविवार को सीडीओ से मरनेगा कर्मी की बर्खास्तगी के आदेश की जानकारी मिलने पर आंदोलन पर असर नहीं हुआ। सोमवार को प्रधान कमल किशोर आर्या और नवल जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन स्थल हुई सभा में तय किया मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी और बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। उन्होंने सीडीओ की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए बिना नोटिस के मनरेगा कर्मी को सेवा मुक्त करने को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। मनरेगा कर्मी ने कहा माफीनाफा लिखवाने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है। यहां प्रधान नौलाकोट रमेश बोरा, भीटारकोट संजय सिंह नेगी, नायल संतोष चौधरी, विजयपुर योगेश भट्ट, दुघोली पूजा आगरी, असगोली दीवान अधिकारी, जगदीश चन्द्र आर्या, भीम देव, बीआर आगरी, पूरन आगरी, पूरन जोशी, धीरज सिंह बजेठा, गोपाल रावत, दलीप रावत, दीपक बिष्ट, राजेंद्र कुमार, रमेश राम, मनोहर,जगदीश चंद्र,जीवन सिंह बिष्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *