Uncategorized

डीएम ने किया योगदा आश्रम पौधारोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। योगदा आश्रम परिसर में सोमवार को पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इसमें मुख्य तौर पर शामिल हुए। उन्होंने परिसर…
योगदा आश्रम परिसर में सोमवार को पौधारोपण किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इसमें मुख्य तौर पर शामिल हुए। उन्होंने परिसर में पौधा लगा कर इसकी शुरुआत की। स्वामी ललितानंद गिरी व ब्रह्मचारी धैर्यानंद ने डीएम का स्वागत किया। डीएम भदौरिया ने योगदा आश्रम के तहत कोविड बचाव के लिए हुए कार्यों की सराहना की। कहा कि संस्था ने प्रेरणादायक पहल की है। स्वामी ललितानंद ने पांडवखोली महावतार बाबा की गुफा व क्रिया योग के प्राचीन विज्ञान, लाहिरी महाशय, युक्तेश्वर व परमहंस योगानंद आदि संतों के बारे में जानकारी दी। परिसर में देवदार, बांज, उतीस आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार हेमंत मेहरा, कानूनगो नंदन सिंह नेगी,राजस्व निरीक्षक आशुतोष लोहनी, तुषार मठपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!