समन्वय समिति का धरना जारी

Spread the love

बागेश्वर। कोषागार से वेतन का भुगतान एवं पेयजल निगम का राजकीय कारण कराने की मांग को लेकर पेयजल निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने जल निगम कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दो माह से रुके वेतन का जल्द भुगतान करने और अन्य समस्याओं का त्वरित निदान करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि कोषागार से वेतन नहीं मिलने के कारण अक्सर उन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। कई बार पांच से छह महीने तक बिना वेतन के गुजारा करना पड़ता है। कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। संयोजक विशन सिंह रौतेला ने बताया कि निगम में तैनात फील्ड, मिनस्ट्रीयल सहित सभी वर्ग के कर्मचारी आंदोलन पर हैं। धरने मे अधिशासी अभियंता वीके रवि, विशन रौतेला, शंकर सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, मीनू, बबीता पंत, जय शंकर, सीएस कर्नाटक, पूरन पांडेय,मनोज खड़का,चंदन दानू,भोजराज पंत, नरेंद्र धामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *