उत्तराखंड

अल्मोड़ा पालिका का लाइनमैन करेंट लगने घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नगर पालिका में तैनात एक लाइनमैन मंगलवार को करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। लाइन ठीक करने के दौरान यह हादसा हुआ। घायल कर्मचारी को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डक्टर के अनुसार लाइनमैन की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है। जानकारी अनुसार पालिका में उपनल के माध्यम से पालिका में तैनात लाइनमैन हिमांशु उपाध्याय 30 अन्य कर्मचारियों की के साथ हर दिन की तरह लाइन ठीक कर रहा था। रैन बसेरा के समीप अचानक करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जा रहा है पोल में चढ़न के दौरान जीआई पाइप की चपेट में आ गया था। जिसे तत्काल अन्य कर्मचारी उपचार के लिए बेस ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल कर्मचारी खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!