निर्वाण दिवस पर महर्षि दयानंद के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज की ओर से महर्षि दयानंद की 140वां निर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज सेवा के लिए महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को आर्य समाज सत्संग भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि दयानंद का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपना बलिदान भी राष्ट्र के उत्थान के लिए दिया। सामाजिक बुराई जैसे जात-पात, पाखंड, छुआछूत, दहेज प्रथा व अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाए। कहा कि युवाओं को महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर आशुतोष वर्मा, शशी सिंघल, मीना अग्रवाल, आनंद प्रकाश, हिमांशु, राजेंद्र ग्रोवर, महेंद्र सैनी, नवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *