कोटद्वार-पौड़ी

बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था, जाम खुलवाने को पुलिस ने बहाया पसीना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दीपावली के बाद शहर की सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। दीपावली के बाद अचानक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते हुए नजर आए। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
दीपावली के बाद पहाड़ आए प्रवासी वापस लौटने लगे हैं। अधिकांश प्रवासी अपने निजी वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में कोटद्वार की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार शाम भी सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। शहरवासियों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। वहीं, बुधवार सुबह से ही सड़कें जाम रही। सबसे बुरी स्थित देवी रोड, नजीबाबाद रोड, झंडाचौक व स्टेशन रोड में बनी हुई थी। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई थी। बावजूद इसके भी यातायात पूरे दिन रेंग-रेंग कर चलता रहा। शहरवासी मयंक कुमार ने बताया कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शहरवासी अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस गहरी नींद में सोई हुई है। जाम के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

रेहड़ी-ठेली बनी मुसीबत
सड़कों पर जाम का मुख्य कारण अतिक्रमण व रेहड़ी-ठेली है। यही नहीं दीपावली संपन्न होने के बाद भी कई व्यापारियों ने अब भी सड़क किनारे दुकानें सजाई हुई है। ऐसे में आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।

खानापूर्ति है अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के दावे केवल खानापूर्ति ही साबित हो रहे हैं। जबिक, देवी रोड, स्टेशन रोड, बदरीनाथ मार्ग, मानपुर रोड में सड़क तक दुकानें सजी हुई हैं। वाहन मरम्मत का कार्य भी सड़कों पर ही चल रहा है। जबकि, इस संबंध में शहरवासी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!