उत्तराखंड

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की पहली सूची पर विवाद खड़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। जिले की नई डीएम सोनिका ने मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की पहली सूची जारी कराई तो विवाद खड़ा हो गया। कर्मचारी संघ ने सूची में एक कर्मचारी का ट्रांसफर गलत बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। डीएम ने सोमवार को पांच मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की। रमेश भट्ट को पदोन्नति होने पर अभिलेखागार में सहायक बनाया गया है। वहीं उत्तरकाशी से आई पूजा पोखरियाल कोाषिकेश एसडीएम का अहलमद बनाया है। सिद्घार्थ शर्मा कोाषिकेश एसडीएम के अहलमद से न्याय अनुभाग में भेजा गया है। वंदना सक्सेना को दून से विकासनगर तहसील भेजा गया। दो महीने पहले दून से विकासनगर भेजे गए अनवर अली को वापस दून लाया गया है। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत और सचिव सुशील बडोनी ने अनवर अली के ट्रांसफर पर आक्रोश जताया है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि अनवर इससे पहले पांच साल दून में तैनात रहे। उनका घर जीवनगढ़ डाकपत्थर में है। वहां से वह हर रोज आते-जाते। पूर्व डीएम ने दो महीने पहले उन्हें विकासनगर तहसील भेज दिया था। जहां से उनका घर पास था। दो महीने बाद उन्हें वापस बुलाए जाने पर संघ में आक्रोश है। डीएम को भेजे पत्र में कहा कि उनका ट्रांसफर निरस्त किया जाए। ऐसा न होने पर शनिवार को हाउस बुलाने और आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों को ट्रांसफर पर शिकायत है तो इसे दिखवाया जाएगा। जो न्यायोचित होगा वहीं किया जाएगा। – सोनिका, जिलाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!