विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर करें सहयोग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हिंडोलाखाल के पूर्व प्रमुख मगन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा से जुड़े लोगों के साथ पौड़ीखाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक आहुत की गई। इस मौके पर उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निदान एवं विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की। कहा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबदनी सिद्ध पीठ मंदिर धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। इसे विकसित कर युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोले जा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना से लोगों को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जन को इन योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इस मौके पर डीडी पंत, धूम सिंह लिंगवाल, हरीश भट्ट, शूरवीर सिंह रावत, सबल सिंह, सुमेर सिंह बागड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *