कहानी की किताबों का कोना किया स्थापित

Spread the love

धाद महिला सभा की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर धाद महिला सभा की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमंडपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में 25 वर्षों तक सेवारत रही शिक्षिका बीना मित्तल के सहयोग से कहानी की किताबों का एक कोना स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाएं बालकों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, लेकिन समाज में अभी भी बालिकाओं के साथ भेदभाव जारी है, जिसे समाप्त किया जाना आवश्यक है। इस संबध में समाज में जागरूकता लानी होगी। कहा कि धाद की ओर से लिंग संवेदीकरण विषय पर भविष्य में बच्चों के साथ कार्यक्रम किये जाने हैं, जिसका विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा दास ने संस्था का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ राइंका प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, हमारी धाद उपाध्यक्ष माधुरी रावत, लक्ष्मी रावत, वर्षा थपलियाल, रूपा रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *