यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच, यूएसनगर बर्डर पर होगी सख्ती

Spread the love

रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंकाओं के बीच ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने वीकेंड कोरोना जांच की तैयारी कर ली है। यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच होगी। जिले की सभी सीमाओं पर हर शनिवार-रविवार बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की रैंडम सैंपलिंग की जायेगी। बर्डरों पर जांच और स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन में तेजी के लिये विभाग ने जिलेभर में 160 टीमों की तैनाती कर दी है।
ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर-रामपुर बार्डर से प्रतिदिन अन्य राज्यों से 250 से 300 वाहनों की आवाजाही और किच्छा में पुलभट्टा बार्डर से 500 से 600 वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा खटीमा के सत्रहमील मझोला बार्डर से प्रतिदिन 450 से 500 और नेपाल के मेलाघाट बार्डर से प्रतिदिन 100 से 200 वाहनों की आवाजाही रहती है।
काशीपुर में सूर्या बार्डर से 1000 वाहनों और अलीगंज बार्डर से 300 से 400 वाहनों की आवाजाही रहती है। इसी तरह बाजपुर में दोहरा बार्डर से प्रतिदिन 500 से 600 वाहनों और जसपुर के धरमपुर बार्डर से 300 से 400 वाहनों की आवाजाही रहती है। शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या में दो से तीन गुना तक इजाफा देखा जाता है। इनमें अधिकतर वे सैलानी होते हैं जो वीकेंड पर नैनीताल, अल्मोड़ा और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाते हैं।
इसे देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार और रविवार को सभी बार्डरों पर बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग करने का निर्णय लिया है। ताकि कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके। जिले में 693 सैंपल लिए गयेरू जिले में गुरुवार को बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर और सितारगंज में 693 लोगों के सैंपल लिए गये हैं।
गदरपुर। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी संजीव सरना के निर्देश पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा मरीजों-तीमारदारों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ड़ सरना ने कहा सीएचसी में मरीजों की आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गयी है। प्रतिदिन 40 से 50 मरीजों की जांच हो रही है।
उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं, डा़ अंजनी कुमार ने कहा अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इसमें अधिकांश मरीजों में सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *