Uncategorized

नैनीताल में 334 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। शनिवार को डीएसए मैदान में 18 प्लस और 45 प्लस लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिसके बाद लोगों को आधे घण्टे के लिए डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि शनिवार को कुल 334 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। जिसमें 18 प्लस ने 265 और 45 प्लस वाले 69 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। बताया कि रविवार को भी 45 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इधर, बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि शनिवार को 8 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 8 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन सभी लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!