Uncategorized

कोरोना काल में कांग्रेस का प्रदर्शन अपराधिक कृत्य: भगत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज पूरा देश 45 वर्ष पूर्व तत्कालीन
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए लगाये गए आपात काल के विरोध में काला दिवस मना
रहा है। भाजपा ने आजदेश में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है। श्री भगत ने आज कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन करने को
अपने कुकर्मों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश बताया और कहा कि कोरोना काल में सामाजिक दूरी को तार तार
कर व कानून का उल्लंघन कर कांग्रेस ने अपराधिक कार्य किया है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने कहा कि
आज से 45 वर्ष पूर्व उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए न्यायालय के निर्णय को न
मानकर न केवल न्यायालय की अवमानना की बल्कि देश में आपात काल लगा कर लोकतंत्र का गला घोंट दिया।देश के
सभी विपक्षी दलों के नेताओं सहित हजारों लोग जेल में डाल दिए गए। प्रेस की आजादी छीन ली गई और सेन्सरशिप
थोप दी गई।उन्होंने कहा कि इसके विरोध में देश में बड़ा आंदोलन चला जिसमें कांग्रेस सरकार ने हजारों लोगों को
गिरफ्तार किया और उन्हें जेलों में कठोर यातनाएँ दी गई। आपातकाल के विरोध में देश में सत्याग्रह चला और लाखों
लोगों ने गिरफ्तारियाँ दी। इस संघर्ष में बड़ी संख्या में लोगों के प्राण भी गए। श्री भगत ने कहा कि आज का दिन
भारतीय इतिहास का काला दिन है जो कभी भूला नहीं जा सकता। भाजपा आपातकाल के खघ्लिाफ लोकतंत्र की लड़ाई
के सभी सेनानियों के याद कर रही है और जो सेनानी हमारे बीच नहीं रहे उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। भाजपा देश
में लोकतंत्र की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।आज भाजपा ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प पुन: दोहराया है। श्री भगत ने कहा
कि आज कांग्रेस ने जिस प्रकार से कोरोना काल में अनावश्यक रूप से प्रदर्शन किया वह सामाजिक दूरी सहित कोरोना
महामारी से जुड़े कानून व गाइड लाइन का घोर उल्लंघन है जिसकी भाजपा भर्त्सना करती है। कांग्रेस कोरोना के
खिलाफ केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के प्रयासों को बाधित करने व जनता को नुकसान पहुँचाने की साजिश कर रही
है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने आंदोलन के लिए आज का दिन जो चुना वह भी सोची समझी साजिश है। आज देश
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ काला दिवस मना रहा है और कांग्रेस ने उससे लोगों का ध्यान हटाने के
लिए यह हरकत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!