कोरोना के 10 नए केस

Spread the love

बागेश्वर। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ 1100 के करीब पहुंच गया है। रविवार को 10 नए केस आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1094 हो गई है। वहीं कोविड अस्पताल से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि अब तक जिले में 1030 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। वर्तमान में 56 संक्रमितों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले से लगातार जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। अब तक 34890 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 300 नए हैं। वहीं कोरोना से जिले में आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *