कोरोना के 8नये केस, कुल आंकड़ा पहुंचा 669

Spread the love

बागेश्वर। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को आठ नये केस आने के बाद कुल आंकड़ा बढ़कर 669 तक पहुंच गया है। वहीं कोविड अस्पताल से 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 582 हो गई। फिलहाल 84 संक्रमित मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अब तक जिले से 19602 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 253 नये हैं। वहीं अब तक कोरोना से जिले में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *