कोरोना कहर: उत्तराखंड में कोरोना 6251 नए मामले,85 मरीजों की मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 6251 नए मामले आए। 3129 स्वस्थ हुए जबकि 85 की मौत हुई। सबसे ज्यादा 2207 मामले देहरादून, 1163 हरिद्वार, 827 ऊधम सिंह नगर से आए। वहीं राज्य में अबतक 174867 मामले आ चुके हैं, इनमें से 120350 ठीक हुए हैं जबकि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 2502 की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 6054 मामले सामने आए, वहीं 108 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अप्रैल महीने में अब तक 68205 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 700 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून जिले में 2329 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 58 मरीजों की मौत भी हुई है। हरिद्वार में 1178 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, ऊधमसिंह नगर में 849 और नैनीताल में 665 मामले आए हैं। चमोली जनपद में 175, पौड़ी गढ़वाल में 174, चंपावत में 153, अल्मोड़ा में 140, बागेश्वर में 128, टिहरी गढ़वाल में 109, उत्तरकाशी में 81, पिथौरागढ़ में 51 व रुद्रप्रयाग में 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। उधर, विभिन्न जिलों में 3485 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *