कोरोना से तमिलनाडु में कांग्रेस प्रत्याशी माधव राव की मौत, भाजपा प्रत्याशी पाजिटिव

Spread the love

चेन्नई, एजेंसी। श्रीविल्लीरुथुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पीएसडब्ल्यू माधव राव की कोविड-19 जटिलताओं के कारण रविवार को मौत हो गई। 63 वर्षीय राव की केवल एक बेटी है। उधर अरावक्कुरिची क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के़ अन्नामलाई कोविड-19 पाजिटिव पाए गए हैं।
माधव राव के दामाद के़ राजीव ने बताया कि मदुरै के एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह कांग्रेस नेता की मौत हो गई। वह 20 मार्च से इलाज के लिए भर्ती थे। कांग्रेस सचिव एवं तमिलनाडु के प्रभारी संजय दत्त ने ट्वीट कर कहा है कि राव के निधन से उन्हें गहरा धक्का लगा है। उन्होंने परिवार के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। अन्नाद्रमुक के नेता ओ पन्नीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी शोक जताया है।
उधर भाजपा प्रत्याशी अन्नामलाई ने ट्वीट कर बताया है कि पाजिटिव पाए जाने के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से तुरंत जांच कराने को कहा है। कर्नाटक कैडर के आइपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने 2019 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *