कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाज के दौरान पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद महामारी नियमों के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 8 मौतें हो गई है। कोविड-19 अस्पताल में रविवार को करीब 12 बजकर 10 मिनट में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार मृतक चमोली जिले के थराली क्षेत्र का रहने वाला है। बीते शनिवार को वह अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा हुआ था। परीक्षण के दौरान वह डायबीटिज से ग्रसित था। फेफड़ों में भी कुछ दिक्कत थी। उसे रात में वहीं भर्ती किया गया। रविवार की सुबह उसका कोविड जांच के साथ अन्य परीक्षण भी किया गया। जांच में 62 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमित निकला। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोपहर के समय उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। सांस आदि लेने में दिक्कत आने लगी। चिकित्सकों को सूचना मिलते ही वह तत्काल कोविड-19 अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मरीज को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन सफलता नही मिली। संक्रमित की मौत होने के बाद सूचना उसके परिजनों को दी। दोपहर करीब तीन बजे मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद महामारी नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले संक्रमण से जो भी मौत हुई वह बाहर के अस्पतालों में ही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *