कोटद्वार-पौड़ी

विशेष ई-लोक अदालत में 29 वादों का किया निस्तारण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकारण पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में विशेष ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 29 वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज (व.ख.) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदु शर्मा ने बताया कि विशेष ई-लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिये जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुल आठ विशेष ई-लोक अदालत पीठ गठित की गयी थी। विशेष ई-लोक अदालत में कुल 153 धारा 138 के वाद सन्दर्भित किये गये। उन्होंने बताया कि इस विशेष ई-लोक अदालत में मुुख्यालय पौड़ी हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ संख्या 1 द्वारा 1 वाद, वाह्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ संख्या 1 द्वारा 2 वाद, ई-लोक अदालत पीठ संख्या 2 द्वारा 11 वाद, ई-लोक अदालत पीठ संख्या 3 द्वारा 3 वाद, ई-लोक अदालत पीठ संख्या 4 द्वारा 4 वाद, वाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ द्वारा 7 वाद, वाह्य न्यायालय लैंसडौन हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ द्वारा 1 वाद अर्थात् कुल 29 वादों का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!