बिग ब्रेकिंग

कोरोना संक्रमित यूपी के कैबिनेट मंत्री तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लखनऊ । कोरोना संक्रमण के कारण बेहद गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता हस्पिटल में भर्ती योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का आज निधन हो गया। क्रिकेटर से नेता बने मंत्री चेतन चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
73 वर्षीय चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ से शनिवार को ही मेदांता शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बताया जाता है कि उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर थी। कोरोना संक्रमण पजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे चेतन चौहान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के पास सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं।
11 जुलाई को कोरोना पजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हेंं वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान दो बार भाजपा के सांसद भी रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा के विधायक हैं।
बिना शतक लगाए 40 टेस्ट खेलने वाले सलामी बल्लेबाज
चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31़54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 25 दिसंबर 1969 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेला और 13 मार्च 1981 को अपना अंतिम टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेला था। चौहान ने 40 टेस्ट मैचों में 31़57 की औसत से 2084 रन बनाए थे और 2 विकेट भी हासिल करने के साथ 16 अर्ध शतक लगाए। उनकी 97 रनों की पारी उच्च स्कोर की पारी रही थी। सात एक दिवसीय मैच में 21़85 की औसत से 153 रन और 46 अधिकतम स्कोर रहा। चौहान ने अपना पहला एक दिवसीय मैच एक अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान टीम के खिलाफ खेला था।
वह योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। इससे पहले दो अगस्त को प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने संजय गंधी पीजीआई में दम तोड़ा था। मंत्री कमलरानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड से जुड़ी समस्या थी। उनका अक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार के छह मंत्री अभी भी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश के साथ ही जल शकित मंत्री ड़ महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेंद्र तिवारी, जय प्रताप सिंह व धर्म सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमित थे।
एजेंसी

चेतन चौहान के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं ने जताया गहरा दुख
नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर और राजनीतिक हस्ती चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थे। चेतन चौहान के निधन पर क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि चेतन चौहान ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के असामयिक निधन से मुझे गहरा दु:ख पहुँचा है। अपनी राजनीतिक पारी के दौरान उन्होंने हमेशा जमीन और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। वे एक नेकदिल और भले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें हैं।
चेतन चौहान के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर पर केजरीवाल ने कहा श्ळवक इसमेीपेेवनस़श्
चेतन चौहान के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके निधन से दुखी हूं। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला और टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए दिल्ली को तैयार करने में विशेष योगदान दिया। अपनी दूसरी राजनीतिक पारी में उन्होंने सार्वजनिक सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति ईमानदार संवेदना है।
एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!