कोरोना टीकाकरण को सख्त हुई चन्नी सरकार, नो वैक्सीन सर्टिफिकेट नो सैलरी

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार अब सख्ताई मूड में आ गई है। सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों से दो टूक कहा है कि अगर वे अपना कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट नहीं देते हैं तो उन्हें उनका वेतन नहीं मिलेगा। सरकार ने सभी कर्मचारियों को आगाह किया है कि अगर किसी ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें नहीं ली हैं तो वे संपूर्ण टीकाकरण करवा लें।
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार का ये कदम राज्य में अधिक से अधिक कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास माना जा रहा है। गौर हो कि हाल ही में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रन वैरिएंट ने भारत समेत पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर दी है।
मंगलवार को जारी आदेश में राज्य के वित्त विभाग ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों, उपायुक्तों और अन्य को संपूर्ण कोविड टीकाकरण करवाने को कहा। आदेश के अनुसार एकीत मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (आईएचआरएमएस) पोर्टल पर कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र संख्या दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।
आदेश के मुताबिक, सरकारी कर्मचारियों को सूचित किया जाना चाहिए कि वे आईएचआरएमएस के साथ दोनों खुराक के कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र संख्या को पंजीत करें, आदेश में कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी को एक खुराक दिलाई गई है, तो उसे अनंतिम प्रमाण पत्र की संख्या दर्ज करनी चाहिए। यदि कोई कर्मचारी टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसका वेतन जारी नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *