उत्तराखंड में कोरोनारू 24 घंटे में 64 संक्रमित मिले, एक भी मौत नहीं, घटकर 1445 हुए एक्टिव केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 64 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 120 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1445 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 24363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में चार, चमोली में पांच, चंपावत में दो, देहरादून में 17, हरिद्वार में 13, नैनीताल में चार, पौड़ी में चार, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में एक मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 41 हजार 23 हो गई है। इनमें से तीन लाख 26 हजार 267 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे है। बृहस्पतिवार को देहरादून जिले में चार नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्साषिकेश में चार मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया गया। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 514 हो गई है। जबकि 103 मरीजों की मौतें चुकी है। 117 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *