कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कोटद्वार प्रशासन हुआ अलर्ट

Spread the love

-बेस हॉस्पिटल में कोरोना टेस्टिंग को लेकर शुरू की नई व्यवस्था
-आरटीपीसीआर जांच के लिए पुलिस कर्मियों के भी लिए सैंपल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन व लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को मद्देनजर कोटद्वार प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसी के तहत बेस हॉस्पिटल प्रशासन ने कोविड जांच के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों की कोविड जांच शुरू कर दी है।
अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद भारत में भी काफी सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंंत्रालय ने सभी अधिकारियों को कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए कोेटद्वार में भी इन निर्देशों का पालन शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की रोकथाम को अस्पताल प्रशासन सतर्क है। नई व्यवस्था के तहत अब बेस अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के ओपीडी का पर्चा बनवाते समय ही सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे कोरोना जांच में बढ़ोतरी होगी। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को भी कोड़िया चैकपोस्ट व बेस अस्पताल में पुलिस कर्मियों ने आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *