जनता से अनावश्यक कर वसूल रहा निगम: कैंथोला

Spread the love

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने की पत्रकारों से वार्ता
कहा निगम की नाकामियों के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने नगर निगम पर कर के नाम पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया है। कहा कि नगर निगम विभिन्न प्रकार के कर लगाकर जनता का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने जल्द ही निगम की नाकामियों के खिलाफ नगर क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष टीम भी गठित की जाएगी।
रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विपिन कैंथोला ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोटद्वार के बेहतर विकास के लिए इसे नगर निगम बनाया था] लेकिन महापौर अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं करवा पाई। कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन कांग्रेस ने जनता से स्वकर वसूलने के लिए शासनादेश निकाला था। वर्तमान में जनता को यह शासनादेश भाजपा के कार्यकाल का बताते हुए महापौर वार्डवासियों से विभिन्न प्रकार के कर वसूल रही है। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कर से संबंधित कोई भी शासनादेश नहीं निकाला गया है। महापौर व कांग्रेस पार्टी चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही वार्डें में घूम&घूमकर जनता को निगम की नाकामियों के बारे में बताएंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल] उपाध्यक्ष पंकज भाटिया] चंद्रमोहन जसोला] बीना रावत] पूनम खंतवाल] गौरव जोशी] सौरभ नौडियाल] नवल किशोर] सुरेंद्र बिजल्वाण] गोविंद लड्डा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *