कोटद्वार-पौड़ी

सरकार बनी तो रिक्त पदों पर होगी भर्ती : हरीश रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लैंसडौन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले पूर्व मुख्यमंत्री
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार में आती है तो खेती बाड़ी करने वाले ग्रामीण व मकानों की रखवाली करने वालों के लिए कूडीबाड़ी पेंशन योजना लागू की जायेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

रविवार को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल में जनसभा का आयोजन किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा लैंसडौन में वर्तमान मे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं पर ही कार्य किया जा रहा है। वर्तमान विधायक विकास के नाम पर एक भी योजना को स्वीकृत नहीं करवा पाए हैं। जिससे विधानसभा लैंसडौन विकास में कई साल पीछे चला गया है। कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ] जुमलों को अच्छी तरह से समझ गयी है तथा कांग्रेस के सत्ता में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। प्रदेश में सत्तासीन डब्बल इंजन की सरकार विकास करने में बुरी तरह से फेल हो गयी है। मंहगाई व रोजगार के म़ुद्दे को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी] लेकिन न तो महंगाई को कम कर पायी है और न ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे पायी है। उन्होंने सन्निनिर्माण एवं कर्मकार बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में कर्मकार बोर्ड शर्मकार बोर्ड बन गया है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में पद रिक्त पड़े हुए है] लेकिन प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है] जबकि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने 32 हजार युवाओ को नौकरी देने का काम किया था। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही विभिन्न विभागों में रिक्त पडे 24 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। कहा कि उत्तराखंड की बेटियों के लिए पुलिस में जाने का रास्ता कांग्रेस सरकार ने खोला था] लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस में बेटियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही युवाओं के अलावा प्रदेश की बेटियों के लिए भी पुलिस में भर्ती खोल दी जायेगी] जिससे राज्य की बेटियों को भी सेवा करने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पलायन के लिए भी भाजपा सरकार जिम्मेदार है] उनके पास वर्तमान में पलायन रोकने के लिए कोई ठोस योजना नही है। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही उत्तराखंड में रहकर खेती बाडी करने वाले किसानों] मकानों की रखवाली करने वाले लोगों के लिए कूड़ीबाड़ी पेंशन योजना लागू की जायेगी] जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी तथा लोगों के लिए आजीविका का साधन भी उपलब्ध हो सकेगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लागू 18 प्रकार की पेंशनों के अलावा अन्य प्रकार की पेंशन योजनाओं को भी लागू किया जायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल] पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी] पिंकी नेगी] मधु बिष्ट] जिलापंचायत सदस्य शालिनी बलोधी] जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी] पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत] राजेन्द्र सिंह रावत] राजेन्द्र भंडारी] रघुवीर सिंह बिष्ट] रंजना रावत] ज्योति रौतेला] महिला जिलाध्यक्ष गीता नेगी] होशियार सिंह] संदीप गुंसाई] जंगबहादुर सिंह] सौरभ नेगी] मधु बिष्ट] रश्मि पटवाल] मनीष सुंद्रियाल] शोभा गोयल] दीनबंधु बलोधी] रवीन्द्र सिंह रावत] कवीन्द्र इष्टवाल] चद्रभूषण नौगांई] गोपाल रावत] प्रमोद गुंसाई] बलवीर सिंह रावत] राजेन्द्र गुसांई] उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!