नहीं हुए धूप के दर्शन, ठंड ने किया परेशान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद अचान मौसम का मिजाज बदल गया। दो दिन पूर्व तक जहां क्षेत्र में गुनगुनी धूप खिली हुई थी। वहीं, शनिवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंड से बचने के लिए क्षेत्रवासियों ने अलाव व हीटर का सहारा लिया।
कोटद्वार में पिछले कुछ सप्ताह से ठंड का सितम बढ़ता जा रहा था। ऐसे में गुरुवार व शुक्रवार को खिली गुनगुनी धूप से आमजन को काफी राहत मिली। लेकिन, शनिवार तड़के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी होने लगी। ऐसे में ठंप का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया। बारिश के बाद भाबर व सनेह क्षेत्र में हल्का कोहरा छाया हुआ था। नगर निगम की ओर से सड़क पर घूमने वाले बेसहारा लोगों के लिए अवाल की व्यवस्था की गई।