नगर आयुक्त का तबादला होने पर भड़के पार्षद

Spread the love

कहा भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए किया गया तबादला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर अयुक्त किशन सिंह नेगी का कोटद्वार से तबादला होने पर पार्षदों ने रोष व्यक्त किया है। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए नगर आयुक्त का तबादला किया गया है। जबकि, वह लगातार नगर निगम में हुए वित्तीय घोटाले का खुलासा कर रहे थे।
पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, विजेता, बीना देवी, पिंकी रावत, सुखपाल शाह, रोहणी देवी ने कहा कि नगर निगम में हुए वित्तीय घोटाले लगातार खुलते जा रहे थे। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी घोटालों से पर्दा उठा रहे हैं। उनके इन कार्यों की पूरा शहर प्रशंसा कर रहा थ। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने नगर आयुक्त का तबादला कर दिया है। कहा कि नगर आयुक्त का तबादला नगर निगम में कर्मचारियों के माध्यम से हुए घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास है। कहा कि भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षदों ने नगर निगम में हुए घोटालों की एसआईटी जांच करवाने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *