सभासदों ने लगया पालिका पर मनमानी का आरोप

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर के सभासदों ने पालिका पर मनमानी का करने का आरोप लगाया है। विरोध में सभासदों ने प्रदर्शन किया। शीघ्र मनमानी खत्म नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। टनकपुर में पालिका सभासदों ने प्रदर्शन पालिका पर तमाम आरोप लगाए। उनका कहना है कि पालिका के सभी वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। बीते तीन माह से वार्डों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेड़ों के छटान और कटान में ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। लाइनमैन का बीते दस माह से भुगतान नहीं किया गया है। बोर्ड बैठक में बेवजह देरी की जा रही है। सभासदों की समस्याओं का समाधान करने में टालमटोली की जा रही है। इसके अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करने में सभासदों की अनदेखी की जा रही है। इन सब आरोपों को लेकर सभासदों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र रवैया नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां हसीब अहमद, पूजा टम्टा, रईस अहमद, तुलसी कुंवर, योगेश पांडेय, वकील अंसारी, विनोद सिंह, कपिल उप्रेती आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *